Advertisement

इंदौर:MBA के छात्र ने की आत्महत्या,सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

शहर के एमआइजी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक MBA प्केरथम छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिस समय छात्र ने घर पर फांसी लगाई थी उस वक्त उसके पिता पलासिया चौराहे के समीप ट्रैफिक संभाल रहे थे। छात्र के पिता सुरेश चौहान यातायात विभाग में पदस्थ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

एमआईजी थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है जब ऋषभ चौहान (23) अपने घर में मौजूद था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है वहीं ऋषभ के परिवार का कहना था कि ऋषभ ने इस तरह का कदम क्यों उठाया वह समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो ऋषभ की प्रोग्रामिंग रजिस्टर में 6 लाइन का सुसाइड नोट मिला। जिसमें छात्र ने भावुक होकर अपने परिवार के लिए कई बातें लिखी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review