Advertisement

इलाज के दौरान तीन युवकों की मौत

रात 9 बजे तीन स्थानों पर वाहन दुर्घटनाएं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बीती रात 9 बजे तीन अलग-अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटनाएं हुईं जिनमें तीन युवकों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया और जांच शुरू की है।

सुरेश पिता गंगाराम सोलंकी 38 वर्ष निवासी पांड्याखेड़ी मजदूरी करता था। उसके भाई रवि ने बताया कि सुरेश रात 9 बजे के करीब काम के बाद बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान एमआर-5 स्थित रणकेश्वर महादेव मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेश घायल हुआ।

Advertisement

पुलिस से सूचना मिली कि उसे गंभीर हालत में सीएच में भर्ती कराया है। यहां रात 3 बजे सुरेश ने दम तोड़ दिया। उसके दो बच्चे हैं। तोहिद पिता ताउद्दीन 23 वर्ष निवासी विराट नगर ने बताया कि रात 9 बजे आगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो मोटर सायकलों की भिड़ंत हुई थी जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि उक्त युवक की रात में मृत्यु हो गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। बगदीराम पिता पर्वतलाल 40 वर्ष निवासी मेंढकी थाना कानड़ मिस्त्री का काम करता था। वह रात 9 बजे पानबिहार से काम करने के बाद अपने दोस्त मदनलाल के साथ बाइक से गांव लौट रहा था तभी घोंसला के समीप अज्ञात वाहन ने बगदीराम की बाइक में टक्कर मारी जिससे उसकी मृत्यु हो गई जबकि दोस्त घायल हुआ है। उसके परिजनों ने बताया कि बगदीराम के 2 बच्चे हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें