Advertisement

ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका को झटका, इटली ने मिलिट्री बेस देने से किया इनकार

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका को एक और बड़ा कूटनीतिक झटका लगा है। स्पेन के बाद अब इटली ने भी तेहरान के खिलाफ संभावित सैन्य अभियानों के लिए अपने एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम की जानकारी रॉयटर्स की रिपोर्ट में सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इटली ने सिसिली एयरबेस के उपयोग से किया इंकार

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने पश्चिम एशिया की ओर जाने से पहले सिसिली स्थित सिनोनेला एयरबेस पर अपने बमवर्षक विमानों को उतारने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, इटली ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके साथ ही वह नाटो का दूसरा ऐसा सहयोगी देश बन गया है, जिसने अमेरिका को अपनी सैन्य सुविधाओं के उपयोग से वंचित किया है।

Advertisement

स्पेन पहले ही बंद कर चुका है हवाई क्षेत्र

इससे पहले स्पेन भी अमेरिका को झटका दे चुका है। स्पेन ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर रोक लगा दी थी। स्पेनिश रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने स्पष्ट कहा था कि उनका देश ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में न तो अपने अड्डों का इस्तेमाल करने देगा और न ही हवाई क्षेत्र का।

Advertisement

यूरोपीय संघ की दूरी, बढ़ा कूटनीतिक दबाव

यूरोपीय संघ (EU) ने अब तक इस संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होने की कोई इच्छा नहीं जताई है। इससे अमेरिका, खासकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के भीतर कूटनीतिक दबाव और तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

ट्रंप की खर्ग द्वीप पर हमले की चेतावनी

इधर, ईरान के साथ तनाव एक महीने से अधिक समय से जारी है और हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनका देश ईरान में सैन्य अभियानों को खत्म करने के लिए बातचीत कर रहा है। हालांकि, उन्होंने खर्ग द्वीप पर हमले की चेतावनी देकर स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।

Related Articles

Write a review