Popup Image
Advertisement

ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपाइयों ने देखें सिंहस्थ के काम

प्रगति पथ यात्रा…. सिंहस्थ के काम की गति से संतुष्ट नजर आए नेता

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपाइयों ने सिंहस्थ के काम देखने के लिए गुरुवार को अच्छी पहल की। पेट्रोल-डीजल बचाने की पहल करते हुए उन्होंने ई- रिक्शा की सवारी की और सिंहस्थ के काम देखें। ३५ ई-रिक्शा और ५० से ज्यादा दोपहिया पर सवार नेताओं ने ४ कामों का मुआयना किया।

दरअसल नगर भाजपा के बैनर तले भाजपा नेता सिंहस्थ कामों का मुआयना करने निकले थे। नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नवाचार किया था और पेट्रोल-डीजल के वाहनों के बजाय 35 ई-रिक्शे बुलवाए थे। जोश से भरे भाजपाइयों के कारण यह ई-रिक्शे भी कम पड़ गए तो अन्य कार्यकर्ताओं को बाइक और टू-व्हीलर से चलने का कहा गया। बड़े नेताओं ने भी सादगी दिखाई और महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी और नगर अध्यक्ष ने अपने वाहन छोड़े और ई-रिक्शा में सवार हो गए।

Advertisement

लोकशक्ति से शुरू हुआ काफिला टावरचौक पर पहुंचा और फोटो सेशन के बाद सभी फ्रीगंज ओवर ब्रिज पहुंचे। यहां बन रहे नए ब्रिज का काम देखने सब नीचे उतरे मेडिसिटी, मेडिसिटी हॉस्टल का मुआयना करने के बाद टीम नीलगंगा सरोवर पहुंची और मुआयना किया। यहां से हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए टीम यूनिटी मॉल पहुंची और काम देखा। इंदौर रोड सिक्सलेन का काम भी भाजपाइयों ने देखा।

एक अच्छी पहल ने डाला खलल

Advertisement

सिंहस्थ के काम देखने के लिए प्रगति यात्रा पर निकले भाजपा नेताओं की ई-रिक्शे में चलने की एक अच्छी पहल ने थोड़ी सी लापरवाही के कारण आम आदमी के जीवन में खलल भी डाला। फ्रीगंज ओवरब्रिज पर वाहन बेतरतीब खड़े होने से जाम लग गया और लोग परेशान हुए। हालांकि नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने खुद खड़े होकर जाम खुलवाया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि ई-रिक्शा पार्किंग की वजह से फ्रीगंज ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए जाम जरूर लगा था, लेकिन इसे हमने जल्दी खुलवा दिया। सिंहस्थ के काम देखें हैं। सभी काम से संतुष्ट हैं। काम बहुत अच्छे से हो रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें