Advertisement

उज्जैन:ऑनलाइन में स्लॉट बुक, सेंटरों पर को-वैक्सीन उपलब्ध नहीं

उज्जैन। कोरोना से बचाव के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा को वैक्सीन और कोविशिल्ड का टीका लगाया जा रहा है। शार्टेज के कारण अब शहर के सिर्फ तीन सेंटरों पर ही को-वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि को-वैक्सीन की सभी सेंटरों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग होने से लोग सेंटरों पर पहुंचकर परेशान हो रहे है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.सी. परमार ने बताया आपूर्ति कम होने से तीन सेंटर नयापुरा स्कूल क्र.2, विजयाराजे स्कूल घासमंडी और कन्हैयालाल वैध कम्युनिटी हॉल महानंदा नगर में ही को-वैक्सीन लग रही है। वैक्सीन की शार्टेज 14 जून तक रहने की संभावना है। इसके बाद वैक्सीन आते ही सभी सेंटरों पर को उपलब्ध कराई जायेगी।

Advertisement

जैन स्कूल में लग रहे व्यापारियों को टीके
सूर्यसागर दि. जैन स्कूल बम्बाखाना व वीडी मार्केट में 18+ वाले व्यापारी व उनके कर्मचारियों के कोरोना टीके स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ लग रहे है। आधार कार्ड साथ मे लेकर पहुंचे। रजत मेहता ने बताया कि कालिदास मांटेसरी स्कूल बम्बाखाना में 45+ वालों को टीके सुबह 10 से 5 बजे तक ले रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें