Advertisement

उज्जैन:चार साल की शंजन बनी सबसे कम उम्र की लेखिका

उज्जैन। जिस उम्र में बच्चे तोतली जुबान में बातचीत करते हैं, उस उम्र में रायपुर अवन्ति विहार की रहने वाली बच्ची शंजन थम्मा ने सबसे काम उम्र की लेखिका होने का खिताब हासिल कर लिया है। जब उसकी उम्र महज साढ़े तीन साल थी। तभी से उसने किताब लिखना शुरू कर दिया था। 9 जून 2020 को प्रकशित किताब पेटल्स के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया खिताब से नवाजी गई हैं। शंजन अभी चार साल की है।

Advertisement

पांच महीने में पूरी की किताब: उन्होंने नवम्बर 2019 से मार्च 2020 में यह किताब पूरी की। जून 2020 में यह किताब अमेजऩ में और निजी प्रकाशित से प्रकाशित कराई। इसकी कीमत 100 रु है और इसमे 50 पेज हैं। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में लिखा गया है। यह छोटे बच्चों के लिए शब्दकोष है। शंजन थम्मा यूकेजी में पढ़ती है। शंजन की माँ मानसी थम्मा ने बताया की शंजन जब मात्र तीन वर्ष की थी तभी उन्होंने दोनों हाथों से लिखने भी नेशनल अवार्ड अपने नाम किया। शंजन दाएं बाएं दोनों हाथों से लिख सकती है। उसे विश्व के सभी 195 देशों के नाम, राजधानी समेत मुंहजबानी याद है। चंद्रयान – 2 मिशन की लॉन्चिंग डेट समेत समस्त वह जानकारी भी उन्हें है जो सामान्य विद्यार्थियों को पता नहीं होती। शंजन के पिता श्रीधर थम्मा भारतीय वायुसेना में पदस्थ हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें