Advertisement

उज्जैन:ट्रैक्टर से खेत की मेढ़ का पत्थर निकला तो कर दी भाई की हत्या

ट्रैक्टर से खेत की मेढ़ का पत्थर निकला तो कर दी भाई की हत्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दो घायल, दोनों पक्षों पर केस, एक फरार

उज्जैन।ताजपुर में रहने वाला युवक खेत में ट्रैक्टर चला रहा था तभी मेढ़ का पत्थर निकल गया इस पर काका के लड़के ने विवाद के बाद चाकू से भाई की हत्या कर दी।

Advertisement

विवाद में दो लोग घायल हुए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंवासा पुलिस ने दोनों पक्षों पर हत्या व प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया व आरोपी की तलाश शुरू की है।

कृष्णपाल सिंह पिता बहादुर सिंह 25 वर्ष निवासी ताजपुर रविवार शाम खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। उसी दौरान मेढ़ का पत्थर निकल गया तो काका के लड़के मलखान सिंह ने विवाद शुरू कर दिया और चाकू निकालकर कृष्णपाल पर हमला किया। दोनों पक्ष खेत पर बने मकान में ही रहते हैं।

Advertisement

शोर सुनकर कृष्णपाल के पिता बहादुर और मलखन के पिता रूपसिंह भी यहां आ गये। कृष्णपाल को घायल देख बहादुर ने हमला किया तो मलखान सिंह घायल हुआ वहीं रूपसिंह के हमले में बहादुर को चोंटे आईं। मारपीट में कृष्णपाल के पेट व सीने में चाकू के गंभीर वार लगे।

तीनों घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कृष्णपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित किया और बहादुर व मलखान को उपचार के लिये भर्ती किया गया। पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से कोई विवाद नहीं था।

मेढ़ का पत्थर निकलने पर ही विवाद के बाद मारपीट और हत्या हुई। मामले में एक पक्ष के खिलाफ हत्या व दूसरे पक्ष के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया गया है। रूपसिंह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक कष्णपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। बहादुर व रूपसिंह के बीच कभी विवाद नहीं हुआ। रविवार शाम अचानक विवाद के बाद हुई मारपीट में ही उक्त घटनाक्रम हुआ है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें