Advertisement

उज्जैन:दो थानों की पुलिस ने 24 चोरों को पकड़ा

दो थानों की पुलिस ने 24 चोरों को पकड़ा

Advertisement

अब महाकाल मंदिर ड्यूटी से फुर्सत के बाद होगा चोरियों का खुलासा

उज्जैन। शहर में चोरी, मोबाइल झपटने सहित महाकाल मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं के मोबाइल, बैग आदि चोरी के मामलों में दो थानों की पुलिस ने 24 चोरों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है जिनसे अब पूछताछ के बाद अनेक मामलों का खुलासा होगा।

Advertisement

महाकाल मंदिर, हरसिद्धि, रामघाट आदि क्षेत्रों में देवदर्शन के लिये आने वाले लोगों को निशाना बनाकर बदमाशों द्वारा चेन चोरी के अलावा जेबकटी व मोबाइल चोरी की जा रही थी।

नागपंचमी पर्व पर भीड़ में लोगों के साथ वारदात को अंजाम देने वाले करीब 12 चोरों को महाकाल पुलिस ने पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। इधर नीलगंगा पुलिस ने भी 12 चोरों को पकड़ा और उनसे मोबाइल, मोटर सायकल चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ाये चोरों से चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद भी हुए हैं, लेकिन शनिवार से मंगलवार तक महाकाल मंदिर ड्यूटी व्यवस्था में लगे पुलिस अफसरों ने समय नहीं मिलने के कारण बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। अब ड्यूटी से फ्री होते ही पुलिस द्वारा चोरी के मामलों का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें