उज्जैन:पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

उज्जैन।गमी में रिश्तेदार के घर गये युवक ने पत्नी से विवाद के बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अभिषेक पिता प्रकाश 25 वर्ष निवासी मउखेड़ा सीतामउ 19 जून को पानबिहार में रहने वाले रिश्तेदार अर्जुन के घर गमी के कार्यक्रम में आया था। यहां 20 जून को पत्नी सुलोचना से किसी बात को लेकर अभिषेक का विवाद हुआ तो वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर से निकल गया।
उसकी पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी लाश कालूहेडा में पुलिस ने बरामद की और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक शराब पीने का आदी था और उसका एक बच्चा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन के चलते शहर में आत्महत्याओं की घटना में बढ़ोत्तरी हो गई है।
निर्वाचन ड्यूटी से घर लौट रहे सात बच्चों के पिता को आयशर ने कुचला
होस्टल कर्मचारी की ड्यूटी निर्वाचन में घट्टिया में लगी थी जहां से घर लौटते समय उसे आयशर वाहन ने कुचल दिया जिससे कर्मचारी की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव का पीएम कराया और वाहन जब्त किया है। कमल सिंह पिता मांगीलाल बोडाना 50 वर्ष निवासी पानविहार होस्टल में कर्मचारी था।
उसकी ड्यूटी निर्वाचन कार्य में लगी थी। वह कल रात ड्यूटी खत्म होने के बाद घट्टिया से बाइक पर पानविहार लौट रहा था तभी नजरपुर के समीप सामने से आ रहे आयशर वाहन ने कमल सिंह को टक्कर मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। परिजनों ने बताया कि कमल के 6 लडकियां और एक लड़का है।









