Advertisement

उज्जैन:पिता ने 10 साल के बेटे को चाकू मारा

पिता ने 10 साल के बेटे को चाकू मारा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दादा बोले…बचाने नहीं जाता तो जान से खत्म कर देता

उज्जैन। मालीपुरा में सुबह शराबी ने 10 साल के मासूम बेटे को गाल पर चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। दादा अपने पोते को बचाकर अस्पताल लाये और उपचार के लिये भर्ती कराया।

Advertisement

सार्थक पिता विकास जाधव 10 वर्ष निवासी मालीपुरा को उसके दादा गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके साथ बड़ा बेटा सुनील भी था। सुनील ने बताया कि छोटा भाई विकास जाधव शराब पीने का आदी है और आए दिन घर में विवाद करता है।

सुबह भी विकास शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और उसकी पत्नी सपना से विवाद करने लगा। विवाद बढऩे के बाद विकास ने चाकू निकालकर बेटे सार्थक पर हमला किया।

Advertisement

सार्थक के गाल में गंभीर चोंट आई और डॉक्टर ने 8 टांके लगाने के बाद बालक को वार्ड में भर्ती किया। सुनील ने बताया कि दो दिन पहले विकास ने उससे भी विवाद के बाद मारने के लिये चाकू निकाला था तब मैंने भागकर जान बचाई थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें