Advertisement

उज्जैन:फिर शुरू बारिश का दौर, सुबह तक 3.5 मिमी दर्ज

उज्जैन। एक सप्ताह से रुका बारिश का सिलसिला फिर शुरू हुआ। रात से सुबह तक कुल 3 मिमी बारिश दर्ज हुई। सुबह भी दो घंटे तेज बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई। वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 12 घंटों में कुल 3.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सुबह 7.30 बजे बाद फिर तेज बारिश का क्रम शुरू हुआ जो 2 घंटे तक चला। तेज बारिश के बाद गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक उज्जैन व इंदौर संभाग जारी रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह हुई तेज बारिश के दौरान लोगों को रेनकोट व छत्री का उपयोग कर अपने आवश्यक काम करना पड़े। वहीं महाकालेश्वर मंदिर में लोग भीगते हुए मंदिर तक दर्शन करने पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review