Advertisement

उज्जैन:ब्यूटी पार्लर कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान

ब्यूटी पार्लर कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। किशनपुरा में रहने वाले 22 वर्षीय ब्यूटी पार्लर कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

पुलिस को परिजनों ने अभी तक बयान नहीं दिये हैं। शुभम पिता मुन्नालाल गोमे 22 वर्ष निवासी किशनपुरा महानंदा नगर स्थित ब्यूटी पार्लर पर काम करता था।

Advertisement

सुबह वह ब्यूटी पार्लर पहुंचा जहां उसकी तबियत बिगड़ी तो वैशाली ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुभम द्वारा सल्फास खाने की पुष्टि हुई। माधव नगर पुलिस बयान लेने पहुंची लेकिन होश में नहीं होने के कारण शुभम बयान नहीं दे पाया। रात में उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

शुभम के परिजनों ने बताया कि वह इकलौता पुत्र था। उसने किन कारणों के चलते जहर खाया इसकी जानकारी नहीं है, जबकि पुलिस का कहना था कि शुभम के साथ आये लोग ही चर्चा कर रहे थे कि दो दिन पहले पंवासा क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की थी।

Advertisement

शुभम और किशोरी पूर्व से परिचित थे, किशोरी की आत्महत्या के बाद शुभम ने आत्महत्या की, लेकिन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की पुष्टि नहीं हुई है। शुभम ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसका खुलासा परिजनों के बयानों के बाद होगा।

Related Articles