Advertisement

उज्जैन:भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी धूमधाम से निकली

भादौ मास की अमावस्या के संयोग में सोमवार को निकली महाकाल की शाही सवारी में अवंतिकानाथ के ठाठ देख भक्त निहाल हो गए। दो किमी लंबे सवारी मार्ग पर राजा के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया था। स्वागत द्वार, वंदनवार, रंगबिरंगी छत्रियों व ध्वज तथा फूलों से की गई सजावट देवलोक की छटा बिखेर रही थी। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश तथा रथ पर शिव तांडव, उमा महेश, घटाटोप, सप्तधान तथा होलकर रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। दर्शन को लालायित प्रजाजन रोक के बावजूद बड़ी संख्या में सवारी मार्ग पर उमड़े।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें