उज्जैन:भाट पचलाना से 1 KM दूर बहुजन समाज पार्टी के नेता की हत्या

उज्जैन भाट पचलाना से 1 किलोमीटर दूर बगेड़ी नदी के किनारे बसपा नेता की हत्या कर दी गई इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया भाट पचलाना थाना प्रभारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे.
Advertisement
Advertisement
इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है मिली जानकारी के मुताबिक भाट पचलाना निवासी समरथ चौहान के परिवार जन काफी समय से रतलाम में रह रहे हैं समरथ चौहान एलआईसी एजेंट इसके अलावा रतलाम के बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष भी थे पुलिस को सूचना मिली कि भाट पचलाना से 1 किलोमीटर दूर मालोड़ा रोड पर बागड़ी नदी के किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है जिसकी पहचान समरथ चौहान के रूप में की गई सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं अनुमान लगाया गया है कि किसी ने सिर में गोली मारी है.
Advertisement










