Advertisement

उज्जैन:महाकाल मंदिर में शुरू हुए भस्मआरती के चलित दर्शन

बिना पंजीयन के ही सीधे प्रवेश कर सकेंगे दर्शनार्थी

 

Advertisement

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः होने वाली भस्म आरती में सोमवार सुबह बिना अनुमति निशुल्क चलायमान दर्शन व्यवस्था के तहत करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिया। क्षण भर के दर्शन के बाद भी श्रद्धालुओं में उत्साह था। भक्तों ने कहा हम तो एक झलक दर्शन कर निहाल हो गए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर सोमवार से ऐसे दर्शनार्थी जो भस्म आरती अनुमति नहीं ले सके उनके लिए चलते हुए दर्शन कराने की व्यवस्था शुरू हुई। पहले दिन ही श्रद्धालुओं में बाबा महाकाल के भस्म आरती के दौरान दर्शन को लेकर उत्साह रहा।

Advertisement

पहले दिन करीब 5 हजार श्रद्धालुओं को चलायमान व्यवस्था के तहत निशुल्क दर्शन करने का लाभ मिला। सुबह व्यवस्था के लिए मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल थे।

अधिकारियों ने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा पूर्व से ही दर्शन व्यवस्था के लिए तैयारी कर ली थी। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने भी रविवार को दर्शन व्यवस्था देख ली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें