उज्जैन:महेश नवमी पर हुईं ऑनलाइन स्पर्धाओं में दिखा उत्साह

उज्जैन। थमी हुई जिंदगी को चलाने के लिए श्री माहेश्वरी समाज प्रगति मंडल द्वारा माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति का त्योहार महेश नवमी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सुबह 10 बजे समाज के सभी मंडलों की सामूहिक ज़ूम मीटिंग हुई जिसमें सभी ने महेश वंदना की। इसी उपलक्ष्य में दो दिवसीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं हुईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसमें लड्डू गोपालजी की फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई जिसके तहत प्रतिभागियों से 1 मिनट का वीडियो मंगवाया गया था। संयोजिका दीपाली सोमानी एवं स्मिता अटल ने बताया प्रतियोगिता तो हर साल होती है परंतु लॉक डाउन की वजह से सबने अपने घर से ही इसमें भाग लिया। प्रथम तृप्ति साबू, द्वितीय सुधा बागड़ी व तृतीय प्रभा केला रहीं। सांत्वना पुरस्कार माधुरी बांगड़ को दिया गया। दूसरी प्रतियोगिता खिचड़ी खेल की संयोजिका अदिति साबू व अनुपमा साबू ने खेल को पारिवारिक स्तर पर खिलवाया। उन्होंने बताया इस खेल में सभी उम्र के लोगों के हिसाब से राउंड रखे गए थे जिसमें प्रथम आरती लड्ढा, द्वितीय सुमित्रा खडलोया व तृतीय मोना गिलड़ा व एकता झंवर रहंी।
कुछ स्पेशल राउंड भी रखे गए। इसमें प्रथम सोनम चिचानी, द्वितीय सुमित्रा खडलोया एवं तृतीय निर्मला नागौरी रहीं। एक और प्रतियोगिता महेश नवमी महोत्सव प्रगति मंडल के संग के तहत महेश नवमी उत्सव का 2 मिनट का वीडियो अपने परिवार के साथ कैसे मनाया वह मंगवाया गया। महेश पर्व वीडियो की संयोजिका आरती लड्ढा, कीर्ति बियानी व मोना गिलड़ा ने बताया जिस उत्साह से समाजजनों ने इसमें भाग लिया वह सराहनीय है। प्रतिभागियों ने घर पर ही पूजा, अभिषेक कर भगवान को भोग लगाया। घर को सजाया व नृत्य-गान करते हुए घर पर ही चल समारोह निकाला।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एकता झंवर, द्वितीय अर्चना केला व तृतीय सोनम चिचानी ने पाया। सांत्वना पुरस्कार सुधा बागड़ी को मिला। आभार अध्यक्ष विनीता बियानी एवं सचिव श्वेता बजाज ने माना। रेखा लड्ढ़ा, उषा भट्टड़ एवं माहेश्वरी समाज अध्यक्ष सुरेश काकानी, सचिव भूपेंद्र जाजू, व युवा संगठन अध्यक्ष शरदजी चिचानी, सचिव आदेश लड्ढा ने समाजजनों का आभार माना। जानकारी विनीता बियानी ने दी।