उज्जैन:मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घूमने वाले व्यक्तियों के वाहन होंगे जप्त

मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घूमने वाले व्यक्तियों के वाहन जप्त होंगे, न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही छूटेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन 14 मई। कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने उज्जैन शहर के सभी इंसिडेंट कमांडर, नगर पुलिस अधीक्षक, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कल 15 मई से जनता कर्फ्यू के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के अलावा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से घूमने वाले व्यक्तियों के वाहन मौके पर ही जप्त किए जाएं ।
उन्होंने कहा है कि जप्त वाहन न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही छोड़ जाएं।कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए घरों में ही रहे बिना किसी काम के बाहर ना निकले।









