Advertisement

उज्जैन:युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते जयसिंहपुरा में रहने वाले हलवाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि पंवासा में रहने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। नरेन्द्र चौधरी पिता हीरालाल 30 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा हलवाई का काम करता था। रात में उसके पिता पान की दुकान पर गये उसी दौरान नरेन्द्र ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर चद्दर पर लगे लोहे के पाइप पर रस्सी से फांसी लगा ली। हीरालाल घर लौटे और दरवाजा बंद होने पर छेद से झांककर देखा तो बेटा फांसी पर लटका दिखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग चद्दर के रास्ते घर में उतरे दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

परिजनों ने बताया कि नरेन्द्र अपने पिता का इकलौता पुत्र था। पत्नी नेहा दो बच्चों के साथ 4 माह से मायके में है। इधर विकास पिता कमल 20 वर्ष निवासी पांड्याखेड़ी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। कमल ने बताया कि विकास उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में काम करता था बीमारी से परेशान था। कल उसकी मां किचन में काम कर रही थी तभी विकास बाथरूम में गया और सल्फास की तीन गोलियां खा लीं। कमल ने बताया कि तीन साल पहले विकास के बड़े भाई आकाश न

बेंगलोर के वृद्ध की होटल में संदिग्ध मौत
उज्जैन। महाकाल पुलिस ने बताया कि कुबेरसिंह केएम पिता मोहनसिंह 68 वर्ष निवासी हनुमान नगर बैंगलोर कनार्टक 21 अगस्त को उज्जैन आया और महाराजवाड़ा स्कूल के सामने प्रिंस गेस्ट हाऊस में ठहरा था। रात में गेस्ट हाऊस कर्मचारी अमजद पिता जमशैद निवासी बेगमबाग पक्की कालोनी सफाई के लिये कमरा खुलवाने पहुंचा, लेकिन कुबेर सिंह ने कमरा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा तो कुबेर का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Advertisement

Related Articles

Write a review