रामघाट पर घाटों से साफ की काई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली-रंगपंचमी पर देशभर से आने वाले श्रद्धालु शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। इसके देखते हुए नगर निगम द्वारा रामघाट सहित अन्य घाटों पर साफ-सफाई की जा रही है। नगर निगम ने इसके लिए अभियान चलाया। इसके तहत घाटों पर जमी काई की सफाई की गई ताकि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालु फिसलकर चोटिल ना हो जाएं। इसके अलावा नदी में प्रवाहित की गई पूजन सामग्री भी निकाली गई। इसमें अभियान मां शिप्रा तैराक दल भी सहभागी बना।

दल के सचिव संतोष सोलंकी के नेतृत्व में भोपाल कहार, महेश कहार एवं अन्य सदस्यों ने भी सफाई में हाथ बंटाया। आपको बता दें कि छोटे पुल पर निर्माण के चलते नदी का जलस्तर कम हो गया है जिससे सीढिय़ों व घाटों पर जमी काई दिखाई देने लगी है। कोई के कारण अक्सर हादसे होते हैं, कई श्रद्धालु चोटिल हो चुके हैं तो कई नदी में चले गए जिन्हें बमुश्किल बचाया जा सका।









