Advertisement

उज्जैन:शादी कर प्रेमी जोड़ा थाने पहुंचा, बोला- हमें सुरक्षा दो

उज्जैन। राजीव रत्न कॉलोनी में रहने वाला प्रेमी जोड़ा घर से भागकर शादी करने के बाद नीलगंगा थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा परिवारजन हमारे साथ मारपीट कर सकते हैं, सुरक्षा करें। हम दोनों बालिग है। कृष्णा मोहरे निवासी राजीव रत्न कॉलोनी घर के पास रहने वाली युवती के साथ दो दिन पहले प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गया था।

Advertisement

दोनों निजी वाहन से भोपाल पहुंचे जहां एक समिति के माध्यम से शादी की उसके बाद कोर्ट में दोनों ने शादी की और सुबह भोपाल से वापस उज्जैन आ गये। कृष्णा ने शादी के सार्टिफिकेट दिखाये और कहा कि परिजनों द्वारा मारपीट किये जाने का भय है इस कारण थाने पहुंचकर शादी की जानकारी दी और परिजनों से सुरक्षा की मांग की है। कृष्णा मोहरे महाकाल मंदिर के बाहर धागे बेचता है। युवती उसके घर के पास रहती थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें