Advertisement

उज्जैन:शिखर दर्शनम् पाप नाशनम्…अब सिर्फ 28 जून का इंतजार

उज्जैन। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार किसी मंदिर के शिखर दर्शन मात्र से ही मनुष्य के पापकर्मों का नाश हो जाता है…महाकालेश्वर के भक्त अभी मंदिर में प्रवेश कर भगवान के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं इसी कारण अनेक लोग मंदिर के बाहर खड़े होकर शिखर दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Advertisement

कई लोग मन्नत के धागे भी रेलिंग में बांधकर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद भगवान से मांग रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में 28 जून से लोगों को दर्शनों की अनुमति मिलेगी। स्लाट बुकिंग के लिये मंदिर की वेबसाइट आज शाम से खुल जाएगी, लेकिन बड़ी संख्या में भक्त वर्तमान में शिखर दर्शन कर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें