Advertisement

उज्जैन:ससुर व जेठ ने बहू पर किया प्राणघातक हमला

उज्जैन। पहलवान पीर का टेकरा क्षेत्र में रहने वाली महिला के घर देर रात ससुर व जेठ पहुंचे। उसका बच्चा जबरन ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जीवाजीगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि साहेबा पति सुल्तान निवासी पहलवान पीर का टेकरा अपने मायके में रह रही थी।

Advertisement

देर रात उसके ससुर सद्दाम व जेठ शेरू जाफरी पिता नियाज मोहम्मद घर पहुंचे और बच्चे को जबरन ले जाने लगे। साहेबा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों ने उस पर 8-10 चाकू के वार किये और भाग गये। साहेबा की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है। पुलिस ने अल्तीफा पिता अफजल 14 वर्ष की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ धारा 307 का केस दर्ज किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें