Advertisement

उज्जैन:साथ जिएंगे साथ मरेंगे…प्रेमी जोड़े ने होटल में जहर पीया, मौत

लड़की के पिता ने कहा… बेटी शनिवार को घर पर सहेली की शादी में जाने का कहकर गई थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

लड़के के पिता ने कहा… दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की की उम्र कम थी

उज्जैन।भेरूगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक और इंदिरा नगर आगर रोड में रहने वाली किशोरी ने भेरूगढ़ थाने के सामने स्थित होटल में बैठकर एक साथ जहर पीया। तबियत बिगडऩे पर दोस्त के घर नयापुरा पहुंचे। जहां से दोस्त ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों को परिजन प्रायवेट अस्पताल में ले गये, जहां पहले लड़की ने दम तोड़ दिया और कुछ घंटों बाद ही लड़के की भी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा और जांच शुरू की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि भेरूगढ़ थाने के सामने स्थित श्री भोग रेस्टोरेंट में नीतिन पिता मुकेश लोट 20 वर्ष निवासी भेरूगढ़ और उसकी फ्रेंड प्रियांशी पिता किशोर सिंह चंदेल 16 वर्ष निवासी इंदिरा नगर ने डिस्पोजल में सल्फास के पाउच डालकर पीये। तबियत बिगडऩे पर दोनों नयापुरा में रहने वाले दोस्त चेतन के घर गये जहां दोनों उल्टियां करने लगे तो चेतन ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।

प्रियांशी की हालत गंभीर थी। परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल में ले गये। कुछ देर बाद नीतिन के परिजन भी उसे लेकर उसी अस्पताल में पहुंच गये। दोनों का उपचार शुरू हुआ। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर प्रियांशी के बयान लेने की कोशिश की लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी। नीतिन के तहसीलदार ने बयान लिये जिसमें उसने प्रेम प्रसंग में जहर खाने की बात कही। शाम करीब 7.30 बजे प्रियांशी की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि नीतिन ने रात 1 बजे के करीब दम तोड़ा। पुलिस ने नीतिन और प्रियांशी के मोबाइल जब्त कर परिजनों के बयान लिये और शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा।

Advertisement

जहर खाने का मोबाइल से वीडियो भी बनाया

नीतिन के परिजनों ने बताया कि वह प्रियांशी के साथ होटल में पहुंचा था और जहर पीने से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। नीतिन का मोबाइल पुलिस के पास है। वीडियो में उसने क्या कहा इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

बेटी घर नहीं लौटी तो तलाश कर रहे थे
प्रियांशी के पिता किशोर सिंह ने बताया कि बेटी ने 9 वीं कक्षा पास की थी। शनिवार को सहेली की शादी में जाने का कहकर निकली लेकिन वापस घर नहीं लौटी तो नीतिन के घर गये। उसकी मां से पूछा तो नीतिन की मां ने कहा कि हमारा लड़का भी घर पर नहीं है। सोमवार दोपहर 4.30 बजे लड़के के पिता ने फोन किया कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है और सिविल अस्पताल में भर्ती है तब वह अस्पताल पहुंचे।

बेटा घूमने जाने का कहकर निकला था घर से
नीतिन के पिता मुकेश ने बताया दो-तीन दिनों से बेटा प्रियांशी के साथ था। वह स्वयं घर आई थी। सोमवार दोपहर में घूमने जाने का कहकर दोनों घर से निकले थे। प्रियांशी की उम्र कम थी इस कारण शादी संभव नहीं थी। हम लोगों को शादी से कोई ऐतराज नहीं था फिर किन कारणों के चलते दोनों ने जहर खाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

पहले भी भागकर युवक के घर आई थी किशोरी
मुकेश लोट ने बताया कि वह स्वयं और उनकी पत्नी व बेटा नीतिन आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में काम करते थे। कुछ महीने पहले भी प्रियांशी स्वयं के घर से भागकर उनके घर आ गई थी।लेकिन उम्र कम होने के कारण उसे चिमनगंज पुलिस के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। प्रियांशी के पिता किशोर सिंह का कहना था कि 2-3 माह पहले भी प्रियांशी नीतिन के घर चली गई थी लेकिन कुछ दिन बाद नीतिन स्वयं उसे घर छोड़ गया था।

Related Articles

Write a review