Advertisement

 उज्जैन:सूने मकान में पिता और पुत्र ने दिया था चोरी को अंजाम

सूने मकान में पिता और पुत्र ने दिया था चोरी को अंजाम

Advertisement

नगदी और आभूषण जब्त

नशे की लत पूरी करने के लिये की थी चोरी

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहने वाली महिला के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आभूषण व नगदी जब्त किये हैं।

पुलिस ने बताया कि मंजू पति बद्रीलाल केवट साड़ी की दुकान संचालित करती है। गुरूवार को वह अपने रिश्तेदार के यहां गई थी उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का ताला तोड़कर सोने के आभूषण व 3 लाख रुपये नगद चोरी कर लिये थे। मामले में दीपक रायकवार और उसके पिता प्रभुलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें