Advertisement

उज्जैन:सोमवती अमावस्या के पर्व स्नान पर प्रतिबंध

केडी पैलेस, सोमतीर्थ कुंड पर बैरिकेड्स, शिप्रा में कर्मकांड वालों का स्नान

Advertisement

उज्जैन।कोरोना संक्रमण के बीच लागू हुए लॉकडाऊन के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिर आम लोगों के दर्शनों हेतु बंद कर दिये गये हैं। आज सोमवती अमावस्या पर्व स्नान के लिये केडी पैलेस और सोमतीर्थ कुंड पर लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। शिप्रा नदी के रामघाट पर कर्मकांड के लिये आये लोगों ने नदी में स्नान किया।

पर्व स्नान पर शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचते हैं लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लागू होने के कारण पर्व स्नान पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। केडी पैलेस 52 कुंड तक लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। यहां बैरिकेडिंग की गई है वहीं सोमतीर्थ कुंड पर भी लोगों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लौटा दिया। शिप्रा नदी के रामघाट पर कर्मकांड कराने आये लोगों ने स्नान किया। इस बीच कुछ लोग पर्व स्नान कर लौट गये। यहां पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को नदी में स्नान से रोका भी जा रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें