Advertisement

उज्जैन:होमगार्ड के प्लाटून कमांडर ने प्रोफेसर से किया दुष्कर्म

चार साल पहले शादी का झांसा दिया था, बाद में किया इंकार

Advertisement

उज्जैन। चार साल पहले देवास रोड स्थित होमगार्ड लाइन में पदस्थ प्लाटून कमांडर के रिश्तेदारों ने महिला प्रोफेसर से शादी की चर्चा की। उस दौरान दोनों का परिचय हुआ और वह एक दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच प्लाटून कमांडर ने प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म किया लेकिन शादी से इंकार कर दिया।

महिला ने इसकी रिपोर्ट नागझिरी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि कमलेश हाड़ा निवासी शिवांश एवेन्यू होमगार्ड में प्लाटून कमांडर है और चार वर्ष पहले वह देवास रोड स्थित होमगार्ड लाइन में पदस्थ था। उसी दौरान कमलेश के रिश्तेदारों ने महिला प्रोफेसर से शादी के रिश्ते की चर्चा चलाई थी।

Advertisement

तब दोनों में परिचय हुआ और कमलेश ने प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने जब शादी की बात कही तो कमलेश ने मकान बनने के बाद शादी करने का वादा किया लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। प्रोफेसर ने नागझिरी थाने पहुंचकर कमलेश के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें