Advertisement

उज्जैन : कर्ज से परेशान युवक ने जान दी

उज्जैन। मोहन नगर में रहने वाले ड्रायवर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसने 7 माह पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रदीप गव्हाणे पिता शेखर राव 31 वर्ष निवासी मोहन नगर एटीएम केश वाहन का ड्रायवर था और पत्नी व दो बच्चों के साथ परिजनों से अलग रहता था। प्रदीप ने रविवार को जहर खाया जिसके बाद तिरूपति सोलिटर में रहने वाले बडे भाई दिनेश के पास पहुंचा।

दिनेश उसे पहले सरकारी फिर प्रायवेट अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। दिनेश ने बताया कि प्रदीप ने आटो व एक अन्य वाहन खरीदा था जिस कारण कर्जा हो गया था। उसने 7 माह पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। 4 माह से उसके दिमाग का उपचार चल रहा था और कल प्रदीप ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें