Advertisement

उज्जैन कोहरे की आगोश में…

सुबह 8 बजे विजिबिलिटी @50 मीटर…

Advertisement

उज्जैन। मौसम के बिगड़े मिजाज ने शनिवार को ऐसे तीखे तेवर दिखाए की शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की आगोश में था। सुबह 8 बजे स्थिति यह थी कि कोहरे की वजह से 50 मीटर दूर का भी स्पष्ट दिखाई नहीं दें रहा था। वाहन लाईट चालू कर चलाने पड़े। इसके बाद करीब 10 बजे तेज हवा से कोहरा और बादल तो छंटे, सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन कडाके की ठंड ने सभी को बेहाल कर दिया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना हैं।

तेज हवाओं के बाद छंटे बादल और कोहरा…

Advertisement

उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने शहर का नजारा ही बदल दिया है। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। आद्र्र्रता का प्रतिशत बढ़कर 97 हो गया। हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। घने कोहरे के कारण वाहन चलाने वालों को भी परेशानी हुई। सुबह 10 बजे बाद ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं। पिछले पांच दिनों से शहर सर्द हवाओं की चपेट में हैं। कड़ाके की ठंड से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

कंपकंपाने वाली ठंड के कारण ने आज दूसरे दिन भी स्कूलों और आंगनवाडिय़ों में अवकाश की घोषणा कर दी। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे धूप भी नहीं निकली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें तीन डिग्री की इजाफा जरूर हुआ,लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली। बादलों के छंटने से रात के न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री से घटकर 11.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मावठे के आसार नहीं है लेकिन धुंध और ठंड का असर बना रहेगा। 1 फरवरी के बाद ही कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें