Advertisement

उज्जैन नगर निगम अध्यक्ष : पहले दौर की चर्चा में नहीं बनी एकराय…

भाजपा पर्यवेक्षक करेंगे पार्षदों से बातचीत

उज्जैन।नगर निगम परिषद के पहले विशेष सम्मेलन में होने वाले नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गई है। प्रदेश संगठन द्वारा चुनाव में एक राय बनाने के लिए भेजे गए पर्यवेक्षक ने प्रथम दौर में स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की,पर इस पर एकराय नहीं बनी है। बुधवार को पर्यवेक्षक द्वारा 37 पार्षदों से बात की जाएगी। इसके लिए सभी को लोकशक्ति बुलाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन नगर निगम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर भारतीय जनता पार्टी में एक राय नहीं है। पार्टी ने राजधानी भोपाल से मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के चेयरमैन आशुतोष तिवारी को पर्यवेक्षक बनाकर उज्जैन भेजा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार तिवारी ने मंगलवार को नगर निगम अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशी को लेकर स्थानीय नेताओं से अनौपचारिक चर्चा की। इसमें एकराय सामने नहीं आई है। पर्यवेक्षक बुधवार से नवनिर्वाचित पार्षदों से रायशुमारी करेंगे।

Advertisement

जो पार्षद सबकी पसंद का होगा, उसके नाम पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुहर लगाएंगे। बता दें कि नगर निगम के अध्यक्ष पद का चुनाव 6 अगस्त को होना है। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। भाजपा के पास बहुमत है। इसलिए निगम अध्यक्ष भाजपा का बनना तय माना जा रहा है। भाजपा से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर पार्टी में एक राय नहीं बन पा रही है। अध्यक्ष पद की दौड़ में वरिष्ठ पार्षदों की लंबी फेहरस्ति है।

कांग्रेस की बैठक 5 को

इधर अभी कांग्रेस में नगर निगम अध्यक्ष उम्मीदवार को लेकर फिलहाल कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की बैठक 5 अगस्त को होने वाली है।

Advertisement

इसमें वरिष्ठ नेता और पार्षदों की चर्चा के बाद निगम अध्यक्ष और अपील समिति के प्रत्याशी के नाम पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से प्रदेश संगठन की ओर से कोई पर्यवेक्षक नहीं भेजा जा रहा है।

Related Articles