Advertisement

शिप्रा एक्सप्रेस में बेटिकट युवकों ने टिकट चैकर को पीटा, डिवाइस तोड़ी

उज्जैन। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने से रोकने पर पांच युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सीनियर टिकट क्लर्क के साथ जमकर मारपीट की और एचएचटी डिवाइस को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद मक्सी स्टेशन पर ट्रेन रोककर पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इंदौर निवासी सुरेंद्र वर्मा (38) जो रेलवे में सीनियर कमर्शियल टिकट क्लर्क हैं, ५-६ मार्च की दरमियानी रात इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे।

Advertisement

उज्जैन स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद जब वे कोच एस-1 में टिकट चेक करने पहुंचे, तो वहां पांच युवक बिना टिकट मिले। सुरेंद्र वर्मा ने जब उनसे टिकट मांगा, तो युवकों ने जनरल कोच में जाने की बात कही, लेकिन वे वहां से हिले नहीं। दोबारा टोकने पर युवक भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने पैंट्रीकार के पास टिकट चेकर के चेहरे पर मुक्का मार दिया।

इस हमले में हैंडहेल्ड टर्मिनल डिवाइस टूट गई। पैंट्रीकार मैनेजर सारिक खान और इलेक्ट्रिशियन धीरज मीणा ने बीच-बचाव किया और रतलाम कंट्रोल रूम की मदद से मक्सी स्टेशन पर ट्रेन रुकवा कर आरोपीगण रामनरेश गुप्ता, राम सकल गुप्ता, शिवम यादव, विकास यादव और अखिलेश सिंह को पुलिस के हवाले किया। पांचों के खिलाफ धारा 115(2), 351(2), 132 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें