उज्जैन पहुंचा गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर, सीएम ने दी श्रद्धांजलि

उज्जैन के स्टूडेंट गुरकीरत सिंह मनोचा की 14 मार्च को कनाडा में हुई हत्या के 21 दिन बाद उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मनोचा के घर पहुंचे । उन्होंने गुरकीरत को श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाई। शव 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंच गया था। यहां से एंबुलेंस से उज्जैन लाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









