Advertisement

उज्जैन : बंदियों को तंबाकू सप्लाय करने वाला जेलकर्मी सस्पेंड

उज्जैन। केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ में बंदियों को तंबाकू सप्लाय करने वाले कर्मचारी को जेल अधीक्षक ने रंगे हाथों पकड़कर सस्पेंड कर कन्नौद जेल में अटैच किया गया है।

Advertisement

जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि जेलकर्मी सनी गहलोत की ड्यूटी रात 10 बजे खत्म होने वाली थी इसके पहले निरीक्षण पर स्वयं निकलीं तो सनी को संदिग्ध हालत में देखा। उसकी तलाशी ली तो मौजे में तंबाकू रखी मिली जिसे सनी ने बांध रखा था। उसके दोनों मौजे जब्त कर जांच के लिये भेजे और सनी को सस्पेंड करते हुए कन्नौद जेल अटैच किया गया है।

उज्जैन : चेन स्नेचर का सुराग नहीं, सीसीटीवी की आखिरी लोकेशन ऋषिनगर मिली

Advertisement

उज्जैन। गुरुवार रात शिवाजी पार्क में रहने वाली महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले बदमाश का अब तक पुलिस को सुराग हाथ नहीं लगा है।

टीआई मनीष लोधा ने बताया कि इंदिरा चौरडिय़ा पति विजय 54 वर्ष निवासी शिवाजी पार्क गुरुवार रात 9.20 बजे पोते के साथ घर के बाहर गाय को रोटी देने जा रही थीं तभी बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से 12 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली थी। मामले में केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमें बदमाश ऋषिनगर तरफ भागता दिखा। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें