Advertisement

उज्जैन में नेताओं का दलबदल!. . .

उज्जैन में नेताओं का दलबदल!. . .

Advertisement

रेखा ओरा कांग्रेसी और विवेक यादव भाजपाई हो गए?

मुकेश पांचाल उज्जैन। चौंकिए नहीं…दोनों नेता अपने-अपने दल में ही हैं : रेखा ओरा (भाजपा) और विक्की यादव (कांग्रेस) में है और दोनों ही उज्जैन उत्तर से विधानसभा चुनाव की टिकट लाने की जोर आजमाइश कर रहे हैं।

Advertisement

विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू होते ही भावी उम्मीदवारों द्वारा टिकिट की दावेदारी पेश करने के लिए अपने जन्मदिन, बड़े नेताओं के आगमन या किसी अन्य सामजिक या राष्ट्रीय आयोजन पर फ्लेक्स वॉर (युद्ध) शुरू हो चूका है। लेकिन इस वॉर में शामिल नेता यह भूल जाते हैं की वे जहाँ वे फ्लेक्स लगा रहे हैं उसके पीछे विरोधी दल के नेता का फ्लेक्स पहले से लगा हुआ है। उसको हटा के लगाने की बजाए जब उससे छोटी साइज का फ्लेक्स उसके ऊपर चिपका रहे हैं तो दो फ्लेक्स मिल कर देखने वालों के लिए विचित्र और हास्यास्पद स्थिति उतपन्न कर रहे हैं।

फ्लेक्स, होर्डिंग्स देख कर ऐसा लगता है की इन नेताओं ने दलबदल ही कर लिया हो। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेताओ ने शहर में जमकर फ्लेक्स,होर्डिंग्स लगाए है, नतीजतन चेहरा किसी अन्य नेता का और कार्यक्रम किसी दूसरे का दिखाई आ रहा है जिससे देखने वालों को यह लगता है की भाजपा की रेखा ओरा कांग्रेसी और कांग्रेस के विवेक यादव भाजपाई हो गए हंै।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें