Advertisement

उज्जैन में 36 मिनट तक दिखाई देगा आंशिक चन्द्रग्रहण

कल चंद्र्रग्रहण, उज्जैन में 36  मिनट आंशिक रूप से दिखाई देगा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सूतक 9 घंटे पहले सुबह 8.38 बजे लगेगा

उज्जैन। 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। लेकिन उज्जैन में 36 मिनट ही आंशिक रूप से दिखाई देगा। ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 02:38:05 पर मध्य की स्थिति दोपहर 04:29:1 एवं मोक्ष सायं 06:19:02 पर होगा।मध्य की स्थिति में चन्द्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा।

Advertisement

वास्तव में पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति में चन्द्रमा पृथ्वी के छाया क्षेत्र में होने के कारण मध्यम लाल वर्ण का हो जाता है। ग्रहण की अवधि 4 घंटे 19 मिनट तक रहेगी। शा.जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के अनुसार भोपाल में चन्द्रोदय सायं 05:36 पर होने के कारण सायं 6:19 बजे तक केवल 43 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दृष्य होगा। उज्जैन में चन्द्रोदय सांय 05:43 पर होने के कारण सायं 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चन्द्रग्रहण दृष्य होगा।

मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे

Advertisement

चंद्र ग्रहण में सूतक सुबह 8.38 से प्रारंभ होगा जो ९ घंटे तक रहेगा। इस दौरान मंदिर सुबह 8.30 से लेकर शाम 7 बजे तक दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेंगे। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर अमावस्या के दिन लगा था। इसी कारण 24 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया गया था। सूर्यग्रहण के ठीक 15 दिन बाद अब साल का आखिरी चंद्रग्रहण देव दिवाली पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को लगने जा रहा है।

Related Articles