उज्जैन : 51 महीनों में 2.26 करोड़ रुपए में से 1.98 करोड़ की ‘पुडिय़ा’ एक ही ठेकेदार को…

उज्जैन नगर निगम में चूरी-मुरम, हाथ गिट्टी के काम का खेल….
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अन्य आठ को केवल 28 लाख का आर्डर
उज्जैन। नगर निगम में छोटे-छोटे, हिस्सों-हिस्सों में होने वाले एक लाख रु. तक या इससे कम राशि के काम को आम बोलचाल में पुडिय़ा कहा जाता हैं। इस पुडिया का कमाल देखिए 51 महीनों में 2.26 करोड़ रु. से अधिक के काम में से 1.98 करोड़ रु.से ज्यादा का काम एक ही ठेकेदार को मिला हैं। इस अवधि में अन्य आठ ठेकेदारों को केवल 28 लाख रु. का आर्डर मिला हैं।
निगम आयुक्त को निगम-मद से एक लाख रु. या इससे कम राशि के विशेष/आपातकालीन काम स्वीकृत करने का अधिकार हैं। इस मद का सबसे अधिक उपयोग कीचड़, जलजमाव की स्थिति में चूरी-मुरम, हाथ गिट्टी के लिए होता आया हैं। चार वित्त वर्ष और वर्तमान वित वर्ष के तीन महीने सहित 51 महीनों में 2 करोड़ 26 लाख 73 हजार 910 रु. से कार्य कराया गया हैं। इसमें से 1 करोड़ 98 लाख 73 हजार 910 रु. का काम एक ही व्यक्ति को मिला हैं।
77 कार्य अकेले डॉक्टर को
नगर निगम की और से वर्ष 17-19 से 21-22( जून 2022) तक 95 कार्य निगम की पुडिय़ा (मद) से कराए हैं। इसमें से नगर निगम और शहर में डॉक्टर के नाम से पहचान रखने वाले डॉ. घनश्याम शर्मा के खाते में हैं। शेष आठ काम अनवर मोहम्मद चौधरी, वैष्णव कन्स्ट्रक्शन, शादाब अनवर चौधरी को मिले हैं। खास बात तो यह की दो अलग-अलग वित्त वर्ष में डॉक्टर के अलावा कोई ठेकेदार नहीं था।









