Advertisement

उज्जैन:26 वीं सिंधु दर्शन यात्रा पर जाने वालों को बताई मार्ग की भौगोलिक परिस्थितियां

उज्जैन। 26वीं सिंधु दर्शन यात्रा (लेह लद्दाख) में उज्जैन से जानेवाले यात्रियों का सम्मेलन रविवार को आयोजित किया जिसमें पूर्व यात्रियों ने अपने अनुभव सुनाए तथा यात्रा मार्ग की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सिंधु दर्शन यात्रा समिति हिमालय परिवार मालवा प्रांत द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन में यात्रियों को सिंधु समिति के राष्ट्रीय सदस्य प्रकाश चित्तौड़ा, पुनीत सांखला, मालव प्रांत अध्यक्ष टीसी साक्यवाल, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मीना सोनी, उषा पंवार, अनिल शर्मा, कन्हैया शर्मा आदि ने यात्रियों का अभिनंदन कर भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया।

यात्रा अंतर्गत 23, 24, 25 जून को लेह स्थित सिंधु नदी तट पर अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। करीब 60 यात्रियों का पंजीयन हुआ है। यात्रियों का 18 जून को रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें