39 खिलाडिय़ों ने कराते स्पर्धा में जीते पदक
उज्जैन।उज्जैन कराते प्रमोशन एंड एसोसिएशन जिला कराते टीम के 39 खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में भाग लिया। यह आयोजन मप्र कराते संघ द्वारा भोपाल में किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी पुणे (महाराष्ट्र) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला कराते सचिव मुकुंद झाला ने बताया कि जिला कराते टीम का नेतृत्व कोच पूर्वा झाला एवं कुलदीप सिसोदिया द्वारा किया गया।
साथ ही सुनील सोनी एवं दुर्गेश कवरेती ने जज की भूमिका निभाई। वर्ग 8 वर्ष में वेदांश सोनी स्वर्ण, 9 वर्ष जेनीश पटेल कांस्य पदक, मानस सोनी 11 वर्ष रजत, आर्यन बिल्लौरे कांस्य, प्रथ्वीराज 17-18 वर्ष कांस्य, गौरांग दुबे रजत, सुजलसिंह राजपूत एवं बालिका वर्ग में मितांशी यादव कांस्य, प्रांजल रजत, ब्लेक बेल्ट समूह में हर्ष मरमट, पुरुकक्ष लोधी को स्वर्ण, रजत पदक प्राप्त हुए, नंदिनी सोनी, किरण धानक, रितु परमार ने स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किये। सभी खिलाड़ी ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सहभागिता दी।
दीपेश ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जीता ब्रांस मेडल
उज्जैन। दीपेश लश्करी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ब्रांस मेडल जीता। साथ ही ऑल अराउंड में 7 नंबर पर फि़निश किया। दीपेश का यह अभी तक का सबसे अच्छा परफार्मेंस रहा।
वहीं खेलो इंडिया स्कीम के लिये भी चयनित हो गये। दीपेश को मिली इस उपलब्धि पर कोच लखन शर्मा, आरएल वर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय पंजा कुश्ती में आकाश ने जीता कांस्य
44वीं राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में इंडियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया गया। जिसमें उज्जैन के आकाश यादव ने कंास्य पदक हासिल किया।
उज्जैन जिला पंजा कुश्ती संघ के सचिव जितेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। जिसमें उज्जैन के आकाश ने 100 किलोग्राम भार वर्ग राईट हैंड में अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य
पदक जीता।
मनीषा पंवार खेलो इंडिया की रैफरी नियुक्त
उज्जैन। बास्केटबॉल एरिना महानंदा नगर की कोच व राष्ट्रीय ए क्लास रेफरी, स्पोर्ट्स टीचर मनीषा पंवार को भारत सरकार की खेलों के लिए महत्वपूर्ण योजना खेलो इंडिया के लिए रैफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी ऋतु शर्मा ने दी। बास्केटबॉल प्रतियोगिता 9 से 13 जून तक पंचकूला हरियाणा में हो रही है जिसमें मनीषा महिला रैफरी के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।