उज्जैन:IG ने दिखाई हरी झंडी, SP ने चलाई साइकिल

महिला सुरक्षा जागरूकता सम्मान साइकिल रैली निकली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सुबह कंट्रोल रूम से साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें आईजी राकेश गुप्ता द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई गई और एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल साइकिल पर सवार होकर अधिकारियों के साथ निकले। आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी मनीष कपूरिया की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हुई महिला सुरक्षा सम्मान साइकिल रैली फ्रीगंज के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पर सम्पन्न हुई। रैली में एसपी शुक्ल, एएसपी अमरेन्द्र सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व महिला आरक्षक भी शामिल रहे।
Advertisement









