Advertisement

ऋषिपंचमी : स्नान कर सप्तऋषि का पूजन किया

उज्जैन। भादव मास की पंचमी तिथि को आज ऋषिपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। रामघाट पर शिप्रा स्नान के बाद महिलाएं और युवतियां सप्तऋषि का पूजन कर रही हैं।

Advertisement

ऋषि पंचमी को महिलाएं वर्षभर ज्ञात अज्ञात दोषों की निवृत्ति के लिए आंधीझाड़े (अपामार्ग) से शुद्धि स्नान कर सप्त ऋषियों का पूजन करती हैं। गुुरुवार को सुबह से ही रामघाट पर महिलाएं और युवतियों की भीड़ रामघाट पर लगी रही। स्नान के बाद सप्तऋषि का पूजन किया गया।

महाकाल मंदिर परिसर में सप्तऋषि का मंदिर है। महिलाओं के लिए यहां दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई और मंदिर समिति द्वारा वीआईपी गेट से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं गयाकोठा तीर्थ पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। पूजन के बाद कथा का श्रवण किया। इस दिन व्रत के साथ ही मोरधान के सेवन का विधान हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें