ऑनलाइन बातचीत: उज्जैन उत्तर विधायक 70वें जन्मदिवस पर बोले

By AV NEWS

बीस साल तक कंठाल चौराहे के पटिए पर सोया हूं…

उज्जैन (राजेश रावत) उज्जैन। परिवार गरीब था, संकट के दौर में बीस साल तक कंठाल पर पटिए पर सोया हूं। तब भी मैं मस्त रहता था, अब सब साधन होने के बाद भी मस्त रहता हूं। उज्जैन शहर से फशर््ा से अर्श पर आने का जीता जागता उदाहरण है उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन।

उनके 70 साल के जीवन के कुछ पलों को लेकर उन्होंने आनलाइन चर्चा की। बातचीत शुरू करते ही उत्साह से बताते हैं कि आज उनके जन्मदिन पर रक्तदान कायक्रम का आयोजन हुआ है। 113 लोगों ने रक्तदान किया है। यह सहजता ही है आज तक पारस जैन को उज्जैन उत्तर का अजेय योद्धा बनाए हुए हैं। वे आज भी दो घंटे कसरत करते हैं। उनका कहना है कि कोरोना संकट के दौर में घर पर ही कसरत करता हूं।15 मिनट साइकिल चलाना भी इसमें शामिल है।

गुरु को आभार तभी तो पहलवान बना : पारस जैन का कहना है कि गुरुकाशीनाथ कटारे ने उन्हें व्यायाम करना सिखाया। कुछ दिनों के बाद ही मुझे लोग पहलवान कहने लगे। यह पहचान मुझे आज सबसे ज्यादा प्रिय है। सबसे कहता हूं कि मुझे मंत्री और विधायक संबोधन के स्थान पर पहलवान ही कहें। इसका एक अलग ही महत्व है। पहलवानी के लिए हरियाणा भी गया था। रेसलर चैंपियन भी रह चुका हूं। धामिक गुरु बाप जी की अनुकंपा से सब कुछ पा लिया है।

शादी के बाद आया परिवर्तन : पहलवान जैन की 1978 में शादी हुई थी। पत्नी अंगूरबाला के जीवन में आने के बाद उनका भी जीवन बदल गया। 43 साल के दांपत्य जीवन में बहुत कुछ उतार चढ़ाव के पल आए। पत्नी के साथ आने से सब कुछ ठीक होता गया। शादी के बाद जो भी काम किया सफलता मिलती रही। धंधा किया तो उसमें नाम कमाया। राजनीति में आया तो उसमें भी अच्छा मुकाम हासिल किया है।

दोस्त को नहीं याद करते हैं : जैन का कहना है कि उनके बचपन का दोस्त पुरुषोत्तम टेलर है। वह आज उनके जन्मदिन पर नहीं आ पाया। कोरोना पॉजिटिव आने की वजह से इंदौर में इलाज के लिए गया हुआ है। उनके कॉलेज के साथी कैलाश, सतीश, सुरेश मूथा संघर्षमय जीवन के साथी रहे हैं।

उज्जैन में मेडिकल कॉलेज की खुलवाने की इच्छा: विधायक के तौर पर पारस जैन की इच्छा उज्जैन में एक मेडिकल कॉलेज खुलवाने की है। उनका कहना है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करूंगा। जैन का कहना है कि उनकी सभी अभिलाषाएं पूरी हो चुकी हैं।

Share This Article