कथा वाचक जया किशोरी पहुंचीं बाबा महाकाल के दरबार मेें

दर्शन कर बोलीं- इसी तरह धर्म और भक्ति बढ़ती रहे…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश की जान-मानी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी ने मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया। इस दौरान वह ध्यान में लीन नजर आईं।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आई हूं। यह दूसरी बाहर है, इससे पहले मैं भस्मार्ती में आई थी। बार-बार यहां आना चाहती हूं। यही चाहती हूं कि बाबा सब पर कृपा बनाकर रखें। इसी तरह से धर्म और भक्ति बढ़ती रहे और भक्त बाबा के दर्शन करते रहें। उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था और साफ-सफाई की भी प्रशंसा की।









