Advertisement

कम नहीं हो रहीं नारायण राणे की मुश्किलें

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कल उन्हे सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया किया था. बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी. अब खबर है कि नासिक पुलिस ने नारायण राणे को नोटिस भेजा है.नोटिस में राणे को 2 सितंबर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी के मामले में ये नोटिस भेजा गया है. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ इस मामले में अब तक 4 FIR दर्ज हो चुके हैं.

Advertisement

राणे के घर पर मंगलवार को हंगामा करने वालों से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने मुलाकात की है. जुहू में कल शिवसैनिकों ने राणे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था. राणे के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर भी लगे थे, अब हंगामा करने वाले सारे कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें