Advertisement

कर्जदारों से परेशान टाइल्स दुकान संचालक ने सल्फास खाकर दी जान

उज्जैन। कर्जदारों से परेशान टाइल्स दुकान संचालक ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। धर्मेन्द्र वर्मा पिता राम वर्मा निवासी दुर्गा कालोनी ने कल दोपहर में शराब के नशे में सल्फास खा ली।

Advertisement

परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। धर्मेन्द्र टाइल्स का व्यापार करता था। उसके पार्टनर मोहन खत्री ने बताया कि धर्मेन्द्र पर 3-4 लाख रूपये का कर्जा हो गया था। 1 अक्टूबर से टाइल्स का काम बंद कर दिया था। धर्मेन्द्र के तीन बच्चे हैं। उसके साले गोलू ने बताया कि जीजा डिप्रेशन में थे उन्होंने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।

मालिक को घर में बंद कर 95 हजार की बैटरी चोरी

Advertisement

उज्जैन। खिलचीपुर नाका पर रहने वाले ई रिक्शा चालक को घर में बंद कर अज्ञात बदमाश 95 हजार की बैटरी चोरी कर ले गये जिसकी शिकायत चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई। मुंशी खान पिता रसूल खान निवासी खिलचीपुर नाका ई रिक्शा चलाता है।

मुंशी खान ने बताया कि रात में उसने घर के बाहर ई रिक्शा खड़ा किया था। सुबह नींद खुली तो घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। पड़ोसी को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। बाहर आकर ई रिक्शा चैक की तो उसमें लगी 95 हजार रूपये की बैटरी नहीं थी। अज्ञात बदमाश रिक्शा से बैटरी चोरी कर ले गये।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें