Advertisement

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का कोरोना से निधन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव सातव का आज सुबह निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। 22 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। तब से उनका पुणे के जहांगीर अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो वेंटिलेटर पर थे। कोरोना संक्रमित राज्यसभा सदस्य राजीव सातव को एक नया वायरस ने चपेट में ले लिया, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बन गई।

Advertisement

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, “सातव धीरे-धीरे ठीक हो रहे थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य दोबारा खराब हो गया। डॉक्टरों को पता चला है कि वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित हो गए। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सातव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी थे। इसके अलावा उनका संपर्क कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी अच्छा था। उनके निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिए संवेदना प्रकट की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने मित्र राजीव सातव के निधन से बहुत दुखी हूं। उनमें एक नेता के तौर पर असीम संभावनाएं थी और उन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को आत्मसात किया था। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें