Advertisement

कांग्रेस को झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

Advertisement

इस दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन बीरेन सिंह दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर पूर्व की देखभाल की है, और हाल ही में इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

मणिपुर ने मोदी सरकार को मजबूत बनाने का वादा किया है।भाजपा में शामिल होने पर गोविंददास कोंटौजम ने कहा कि अगले साल मणिपुर में राज्य के चुनाव होने हैं, और मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें