Advertisement

काम संभालते ही IT मंत्री की Twitter को चेतावनी

नई दिल्ली: नौकरशाह से नेता बने अश्विनी वैष्णव ने आज आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. कार्यभार संभालते ही उन्होंने नए आईटी नियमों को लेकर ट्विटर को चेतावनी दी है. ट्विटर की मनमानी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया कि देश का कानून सबके लिए बराबर है और हर किसी को इसे मानना ही होगा.

Advertisement

इस बीच ट्विटर ने आज दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि वह आठ हफ्तों के भीतर शिकायत अधिकारी की नियुक्त करेगा. ट्विटर ने कोर्ट को ये भी बताया कि वह आईटी नियमों के अनुपालन के लिए भारत में एक संपर्क कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है. यह कार्यालय उनका स्थायी होगा.संसद सदस्य के रूप में वैष्णव का यह पहला कार्यकाल है और वह कैबिनेट मंत्री के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय और रेल मंत्रालय के प्रभारी होंगे. वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और संचार मंत्रालय में वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद की जगह ली है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें