Advertisement

कार का संतुलन बिगड़ा, सिर पर चोंट लगने से महिला की मौत

ट्रक के ओवरटेक करने से बडऩगर रोड पर हादसा कार दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात से उज्जैन आ रहा था परिवार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन गुजरात से महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे परिवार के साथ दुखद घटना घटित हो गई। शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चिकली के समीप एक ट्रक चालक द्वारा ओवर टेक करने से बैलेंस बिगड़ा और कार सड़क से नीचे उतर गई। जोरदार झटके से कार में सवार 50 वर्षीय महिला का सिर कांच से टकराया और अंदरुनी चोंट लगने से उनके कान से खून बहने लगा। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाला अक्षित शर्मा अपनी पत्नी प्रियंका और सास-ससुर पद्माबेन व राजूभाई के साथ शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचने वाले थे। रास्ते में ग्राम चिकली के समीप अज्ञात ट्रक अक्षित की कार को ओवरटेक करते हुए निकला। इससे उनकी कार का बैलेंस बिगड़ गया और उन्होंने जैसे ही स्टेयरिंग घुमाया कार सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद अक्षित की सासु मां पद्मा बेन बेहोंश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य कार से बाहर निकले लेकिनं पीछे की तरफ बैठी उनकी सासु मां बेहोंश थी। उन्हें उठाकर बाहर निकाला लेकिन वे बेसूध थी।

Advertisement

1 घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस

अक्षित ने बताया दुर्घटना होने के बाद उन्होंने मदद के लिए एंबुलेंस 108 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पहुंचने के बाद भी 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। घटना सुबह 7 बजे की होना बताया जा रहा है। घटन के बाद वे एक घंटे तक मदद के लिए लोगों से गुहार लगाते रहे। ग्रामीण भी मदद को आगे नहीं आए। उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन 8.15 बजे तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद निजी वाहन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा।

Advertisement

युवकों ने पहुंचाया अस्पताल

इसी दौरान गुजरात के सूरत के रहने वाले एक परिवार ने मदद की। सूरत के दो युवकों ने अपने परिवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक होटल रेस्टोरेंट में में ठहराया और गंभीर घायल पद्माबाई और उनके दामाद अक्षित सहित परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने पद्माबाई को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवक लौट गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम क राया। मृतक पद्माबाई के शरीर पर कहीं कोई चोंट के निशान नहीं थे लेकिन उनकी नाक से खून बह रहा था। डॉक्टर्स के अनुसार सिर में अंदरुनी गहरी चोंट लगने से मौत होने की बात कही।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें