कार चालक ने मां-बेटे को टक्कर मारी

उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम गंगेड़ी में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे मां-बेटे को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि घटना 28 फरवरी की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फरियादी विनोद पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा (41) निवासी ब्रजराजखेड़ी अपनी मां भागवंता बाई के साथ बाइक से जा रहे थे। ग्राम गंगेड़ी में हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार मां-बेटे नीचे गिरकर घायल हो गय। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फरियादी विनोद शर्मा की रिपोर्ट पर चिंतामण गणेश थाना पुलिस ने सोमवार को प्रकरण दर्ज किया।
कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, घायल
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में गायत्री मंदिर के सामने पैदल जा रहे व्यक्ति को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि राहुल उर्फ पराग पिता मुरलीधर कुलकर्णी (48) निवासी गणेशनगर, नागझिरी पैदल जा रहा था। जिसे पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना 25 फरवरी की है। मामले में नागझिरी पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
जिलाबदर पकड़ाया
उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस ने वीर सावरकर चौराहा के पास टीनशेड से जिलाबदर बदमाश को पकड़ा है। उसके खिलाफ धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मनीष पिता लीलाधर भाटी निवासी उर्दूपुरा को जिलाबदर किया गया था लेकिन वह आदेश का उल्लंघन कर जीवाजीगंज क्षेत्र में घूम रहा था जिसे पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब २.10बजे वीर सावरकर चौराहा के पास टीनशेड से पकड़ा। उसके खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।










