Advertisement

कार पलटने से प्रापर्टी ब्रोकर की मौत

उज्जैन। दो दिन पहले खरीदी सेकंडहैंड कार से देर रात उज्जैन आते समय कार पलटने से प्रापर्टी ब्रोकर की मृत्यु हो गई। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और मामले की जांच शुरू की है।

Advertisement

राहुल पिता हरिसिंह राठौर 30 वर्ष निवासी उण्डासा प्रापर्टी का काम करता था। उसके बडे भाई मनोहरसिंह ने बताया कि रात 1 बजे पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि राहुल की कार पलटने से उसकी मृत्यु हो गई है।

Advertisement

परिजन पंचक्रोशी मार्ग स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। मनोहर सिंह ने बताया कि राहुल ने दो दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी। वह अच्छे से कार चलाना नहीं जानता था। उसके दो बच्चे हैं।

पागल बंदर ने काटा महिला की हालत गंभीर

Advertisement

उज्जैन। सुमराखेड़ा क्षेत्र में एक पागल बंदर ने आतंक मचा दिया है। तीन ग्रामीण महिलाओं को घायल कर दिया। इससे ग्रामीण क्षेत्र में दहशत है। सुमराखेड़ा में बंदर ने भगवतीबाई पति माधवराव, सुंदरबाई, रेशमबाई को काट लिया। भगवती बाई की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रैफर किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें