Advertisement

कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं को पीटा

उज्जैन। कालभैरव मंदिर में शनिवार की दोपहर सुरक्षाकर्मियों ने कुछ श्रद्धालुओं के साथ जमकर हाथापाई की। मारपीट का यह वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया। बताया जाता कि मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर दोपहर करीब ३ बजे यह घटना हुई। कुछ श्रद्धालु कतार से बाहर की तरफ लग रहे थे, इससे दो लाइन सी स्थिति बन रही थी। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें समझाया तो विवाद शुरू हो गया। बात बहस से बढ़ते हुए हाथापाई पर चली आई। तीन सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर श्रद्धालु को पीटना शुरू कर दिया। इस संबंध मेंं मंंदिर प्रबंधक संध्या मार्कंडेय से चर्चा की कोशिश की लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें